1. Protein is found in plenty in cheese. In childhood, the inclusion of cheese in food is a good physical and mental development of children.
2. Paneer is a source of many nutrients that the body is in great need of. Cheese supplies protein in the body. It contains Vitamin B Complex is also found. Vitamin B complex maintains metabolism of the body. Cheese is also a good source of various mineral elements such as calcium, magnesium, potassium, phosphorus, zinc and selenium.
3. The amount of protein present in cheese is very good for vegetarians. This is because cheese is supplied to vegetarians daily required quantity of protein.
4. Potassium is also found in cheese, which helps in smooth circulation of blood. It also relieves muscle spasms. Consumption of potassium available in cheese prevents the risk of brain stroke, as it balances blood pressure.
1. पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। बाल्यावस्था में पनीर को भोजन में अनिवार्य रूप से शामिल करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से होता है।
2. पनीर कई ऐसे पोषक तत्वों का स्रोत है, जिनकी शरीर को अत्यधिक आवश्यकता होती है। पनीर शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति करता है। इसमें विटामिन बी. कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को सही रखता है। पनीर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम के रूप में विभिन्न खनिज तत्वों का भी एक अच्छा स्रोत है।
3. पनीर में मौजूद प्रोटीन की मात्रा शाकाहारियों के लिए बहुत अच्छी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शाकाहारियों को दैनिक प्रोटीन की आवश्यक मात्रा की आपूर्ति पनीर से हो जाती है।
4. पनीर में पोटैशियम भी पाया जाता है, जो रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक है। यह मांसपेशियों की ऐंठन से भी राहत दिलाता है। पनीर में उपलब्ध पोटैशियम का सेवन, ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को रोकता है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।
Comments
Post a Comment