If a person is in home isolation, then make sure that you do not get in touch with the elders and children of the house at all, because the safety of your family is in your hands. So make sure to keep this thing in mind.
In home isolation, the patient's room must be separate. Keep his sleeping bed and eating plate separate.
If a person comes in contact with the patient or the patient's room, they should wash their hands thoroughly.
If you go to the patient's room, you will have to wear a triple layer medical mask.
Whenever cleaning the patient's utensils, clean them by wearing gloves. During this time, clean the utensils thoroughly with soap or detergent and after that remove the gloves and wash your hands with soap thoroughly.
The caring person should monitor his / her own health. Check body temperature daily.
Now the most important thing is that the person who is in home isolation must make him realize that he will get well soon. Keep him away from negativity and make sure that the precautions that are being taken are being kept in view of the safety of his family so that negativity does not prevail over them.
अगर कोई व्यक्ति होम आइसोलेशन में है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि घर के बुजुर्गों और बच्चों के संपर्क में बिलकुल भी न आएं, क्योंकि आपके परिवार की सुरक्षा आपके हाथों में है। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
होम आइसोलेशन में मरीज का कमरा अलग होना जरूरी है। उसका सोने का बिस्तर व खाने की प्लेट इन सबको अलग रखें।
यदि कोई व्यक्ति मरीज या मरीज के कमरे के संपर्क में आता है तो उसे अच्छी तरह से अपने हाथों को धोना चाहिए।
मरीज के कमरे में जाएं तो ट्रिपल लेयर वाला मेडिकल मास्क पहनना होगा।
जब भी मरीज के बर्तन को साफ करें तो ग्लव्स पहनकर ही उन्हें साफ करें। इस दौरान बर्तन को साबुन या डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें और इसके बाद ग्लव्स उतारकर अपने हाथों को भी अच्छी तरह साबुन से धोएं।
देखभाल करने वाला व्यक्ति अपनी हेल्थ को खुद मॉनिटर करे। रोज शरीर के तापमान की जांच करे।
अब सबसे जरूरी बात कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में है, उसे इस बात का जरूर एहसास करवाएं कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएगा। उसे नकारात्मकता से दूर रखें और यह बात जरूर बताएं कि जो सावधानियां रखी जा रही हैं, वे अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रखी जा रही हैं जिससे कि उन पर नकारात्मकता हावी न हो पाए।
Comments
Post a Comment