Know what is anulom-antonym, how to do it at home जानिए अनुलोम-विलोम क्या है, कैसे करें इसे घर पर

 
 

 Pranayama method: Sukhasana, Ardhapadmasana, Padmasana or Siddhasana in which you can sit comfortably for some time, sit down.  Keep the waist, neck and head in a straight line. Place the left hand on the left knee in the jnana mudra.  Keep the middle and index fingers of the right hand between the two eyebrows.  Inhale in moderate motion from the left nostril while closing the right nostril from the thumb.


 Now close the left nostril with the ring finger and little finger.  After this, remove the thumb from the right nostril and exhale in slow time in double time.


 Breathing out the right nostril with the thumb again and releasing the left nostril from the fingers, exhale in slow time in double time.  In this way, practice at least 10 to 15 cycles regularly.


 Precautions

 Breathing should be noiseless.

 Breathing should be rhythmic.

 Do not spread the chest too much.

 Stop exercise when you feel tired.

 Breathe for some time if needed.


 Benefits of Pranayama: Makes the brain agile, functional and sensitive.  Eliminates diseases by establishing physical and mental balance.  The mind remains calm and happy.  Provides benefits in diseases like asthma, heart disease, migraine and sinus.


 Special: In an epidemic like corona, every age group should practice this pranayama regularly.


प्राणायाम विधि : सुखासन, अर्द्धपद्मासन, पद्मासन या सिद्धासन जिसमें कुछ देर आराम से बैठ सकें, बैठ जाएं। कमर, गर्दन एवं सिर को एक सीध में रखें।बाएं हाथ को बाएं घुटने पर ज्ञान मुद्रा में रखें। दाहिने हाथ की मध्यमा एवं तर्जनी अंगुलियों को दोनों भौंहों के बीच रखें। अंगूठे से दाहिनी नासिका को बंद करते हए बाईं नासिका से मध्यम गति में श्वास लें।


अब बाईं नासिका को अनामिका एवं कनिष्ठा अंगुलियों से बंद कर लें। इसके पश्चात अंगूठे को दाईं नासिका से हटाते हुए धीमी गति में दोगुने समय में श्वास बाहर निकालें।


पुन: दाईं नासिका को अंगूठे से बंद करते हुए एवं बाईं नासिका को अंगुलियों से मुक्त करते हुए धीमी गति में दोगुने समय में श्वास बाहर निकालें। इस प्रकार कम से कम 10 से 15 चक्र नियमित अभ्यास करें।


सावधानियां

श्वास क्रिया ध्वनिरहित होनी चाहिए।

श्वास-प्रश्वास लयबद्ध होना चाहिए।

सीने को कम-ज्यादा अत्यधिक न फैलाएं।

थकान महसूस होने पर अभ्यास रोक दें।

जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए शवासन कर लें।


प्राणायाम के लाभ : मस्तिष्क को चुस्त, क्रियात्मक और संवेदनशील बनाता है। शारारिक और मानसिक संतुलन स्थापित करते हुए रोगों को समाप्त करता है। मन शांत एवं प्रसन्न रहता है। अस्थमा, हृदयरोग, माइग्रेन एवं साइनस जैसे रोगों में लाभ देता है।


विशेष : कोरोना जैसी महामारी में इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास प्रत्येक आयु वर्ग को करना चाहिए। 

Comments